BREAKING KORBA: बालको क्षेत्र में बुजुर्ग व्यक्ति ने घर पर लगाई फांसी, कारणों का नहीं लग सका है पता 

राजधानी से जनता तक|कोरबा| बालको के ग्रामीण क्षेत्र केसलपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। घटना की सूचना के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है

मामला बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केसलपुर बस्ती का बताया जा रहा है । मृतक का नाम रामसिंह कंवर पिता स्व सदन सिंह कंवर है जिसका शव सोमवार को प्राप्त हुआ है। वही बुजुर्ग व्यक्ति ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है इस बात का पता नहीं चल सका है। जानकारी अनुसार बालको पुलिस को भी घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com