हसदेव नदी और जंगल बचाओ पदयात्रा : बिलासपुर से हुई शुरुआत

विधायक और पूर्व विधायक सहित काफी संख्या में लोग हुए  शामिल
राजधानी रायपुर से डॉ सत्यजीत साहू और डॉ उदयभान ने भी लिया हिस्सा  
बिलासपुर । हसदेव नदी और जंगल बचाओ पदयात्रा की शुरुआत  कल रविवार को छत्तीसगढ़ के संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के  नेहरू चौक से  हुई। यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए पाली (तानाखार )के  विधायक  तुलेश्वर सिंह मरकाम, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता  नंद कश्यप और  शिवा मिश्रा उपस्थित थे। पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने पदयात्रा के साथ दयालबंद तक चलकर अपना समर्थन व्यक्त किया। पदयात्रा कल  प्रथम दिन नेहरु चौक से प्रारंभ होकर शहर के मध्य सदर बाजार,  गोल बाजार, गांधी चौक,दयालबंद और  मोपका होते हुए जयरामनगर तक शाम 7 बजे पहुँची ।          पदयात्रा में शामिल हुए राजधानी रायपुर के वरिष्ठ चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सत्यजीत साहू ने आज यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि  प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए जन -जागरण इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य है. डॉ. साहू ने  बताया कि पदयात्रा में रायगढ़ से राधेश्याम शर्मा, रायपुर से डॉक्टर उदयभान सिंह चौहान, प्रयोग आश्रम तिल्दा से सीताराम सोनवानी, जन स्वास्थ्य सहयोग केन्द्र गनियारी से श्रीमती सुरभि , यदुनंदन नगर तिफरा (बिलासपुर )से अजय मिश्रा और सूरज  दुबे तथा प्रियंका उपाध्याय ने भी अपनी भागीदारी देकर समर्थन दिया। मोपका चौक पर पार्षद सुश्री संध्या तिवारी, पार्षद श्री लाला और महिमा मिश्र ने अनेक नागरिकों के साथ पदयात्रियों का फल व फूलमालाओं से स्वागत किया। पदयात्रा में महमूद आलम के निवास स्थान विजडम हाउस गार्डन में कुछ देर  विश्राम किया गया। पदयात्रियों ने रास्ते में पडऩे वाले गाँवों  में नागरिकों को हसदेव नदी व जंगल के महत्व को बताया और उसे बचाने के लिए जागरूक किया पदयात्रियों में मुख्य रूप से कुमार गौरव मिश्रा, निलोत्पल शुक्ला, श्रेयांश बुधिया, संजय आयल सिंघानी, संजय अग्रवाल, बी. आर. कौशिक, स्वाति वर्मा, विभा मिश्रा, अमित मिश्रा, किरण मिश्रा, विवेक मिश्रा, हेमंत दुबे, चंद्रप्रदीप बाजपेयी और सौरभ गुरु तिवारी सहित काफी संख्या में लोग  शामिल थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज