आदिमजाति सेवा सहकारी समिति उरमाल में आज दशरथ पुजारी ने प्राधिकृत अधिकारी पद भार ग्रहण किया

राजधानी से जनता तक । गरियाबंद । चरण सिंह क्षेत्रपाल । छत्तीसगढ़ राज्य में विष्णु देव साय सरकार ने किसानों से धान खरीदी योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु नवीन निर्देश जारी कर सहकारिता विभाग ने पूर्व में कार्यरत सहकारी नियुक्ति प्रक्रिया को शिथिल करते हुए राज्य शासन के निर्देशानुसार अशासकीय व्यक्तियों को प्राधिकृत अधिकारी पद पर नियुक्ति किया गया है। आज मैनपुर विकास खण्ड के अंतर्गत आदिमजाति सेवा सहकारिता समिति मर्यादित उरमाल पं.क्रं.1609 में अशासकीय व्यक्ति दशरथ पुजारी ने प्राधिकृत अधिकारी पद का पदभार ग्रहण किया।छत्तीसगढ़ राज्य सोसायटी अधिनियम 1960 के अधिनियम की धारा( 8) के तहत शासकीय व्यक्तियों की नियुक्ति की गई थी। पर 1962 के 43 ख के नियमों का पालन करते हुए, बोर्ड की शक्तियों का पालन करने अशासकीय व्यक्तियों को प्राधिकृत अधिकारी पद पर नियुक्ति की गई है।18 नवम्बर को गरियाबंद के सहकारिता सहायक आयुक्त उषा ध्रुव ने मैनपुर विकास खण्ड में धान खरीदी उपार्जन केन्द्रों में अशासकीय व्यक्तियों को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया तथा आज सभी प्राधिकृत अधिकारीयों को पदभार ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित कि गई थी। गोहरापदर भाजपा मण्डल अध्यक्ष गुरू नारायण तिवारी ने नव नियुक्त प्राधिकृत अधिकारीयों को बधाई देते हुए। सभी प्राधिकृत अधिकारी सोमवार को अपने अपने केन्द्र में बैठेंगे इसका जिक्र करते हुए कहा कि अपने उपार्जन केन्द्र में धान बेचने वाले किसानों की कोई समस्या हो तो उसे विशेष ध्यान रखा जाए।
आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोहरापदर भाजपा मण्डल अध्यक्ष गुरू नारायण तिवारी,तान सिंह मांझी,चैन सिंह कश्यप, दीपचंद कश्यप, तेज नारायण साहू, अनिल अग्रवाल, दिनेश खरे,तीरन सिंह नागेश, भैया लाल नागेश,गोकरण कश्यप, नोहर साहू, हृदय लाल नागेश,चंदन सोरी, भोला पुजारी, शेखर यादव,टेकधर कश्यप, सहित किसान एवं आमजन उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज