ब्रेकिंग न्यूज़: जांजगीर-चांपा में हिट एंड रन का मामला, शव हुआ क्षत-विक्षत

राजधानी से जनता तक । जांजगीर-चांपा । नीलकंठ धिरहे । नेताजी चौक और कचहरी चौक के पास स्थित कालिका होटल के समीप हिट एंड रन की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का शव क्षत-विक्षत हो गया और उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।ठोकर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में शहरवासियों की भीड़ जुट गई है।
पुलिस जांच
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ट्रक और मृतक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
घटना ने शहरवासियों को झकझोर कर रख दिया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज