मस्तूरी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना,फिर एक युवक की गई जान

राजधानी से जनता तक । मस्तूरी/ सड़क दुर्घटना ने लोगो को झकझोर कर रख दिया हैँ आए दिन रोड़ पर हो रही घटनाओं से किसी का बेटा किसी का भाई किसी का पिता किसी की माँ दम तोड़ रहें हैँ धीरे धीरे ये रोड की घटनाए बढ़ती जा रही हैँ जो एक बड़ी चिंता का विषय हैँ ताज़ा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का हैँ जहाँ निखिल सोनकर नामक युवक घटना का शिकार हो गया जिसकी उम्र 18 वर्ष बताई जा रही हैँ बाइक क्रमांक CG 10 BV 8306 हिरो एक्सट्रीम में अपने घर से मस्तूरी दुकान जा रहा था कि दोपहर लगभग 03.30 बजे शिव पेट्रोल पंप के पास जैसे ही वह पहुँचा,तब सामने से खनूजा गिट्टी खदान की ओर जा रही ट्रेलर क्रमांक CG 10 AR 7716 के पिछले पहिये की चपेट में आ गया। जिसके नीचे दबने की वजह से युवक को गंभीर चोट लगी,जिसे परिजन आनन फानन में मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे जहाँ से गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल उसे बिलासपुर रिफर कर दिया गया,जहाँ जाँच के दौरान डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वही ट्रेलर को मौके पर छोड़ चालक फरार हो गया है,मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ट्रेलर क्रमांक CG 10 AR 7716 को जब्त कर फरार चालक के खिलाफ धारा 106-BNS के तहत मामला दर्ज विवेचना में लिया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज