हसदेव एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला

रायपुर । राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन में हसदेव एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे के अंदर एक युवक का शव मिली है। युवक का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर रेलवे स्टेशन पर हसदेव एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 2.30 बजे दुर्ग से धुलकर रायपुर आई थी और रायपुर से शाम 6 बजे कोरबा जाने वाली थी। इस दौरान ट्रेन की साफ सफाई के लिए कर्मचारी ट्रेन के अंदर पहुंचा तो वहां जनरल डिब्बे के अंदर युवक को फंदे पर लटकते हुए देखा।  जिसके बाद कर्मचारी ने इसकी जानकारी आरपीएफ  को दी। जिसके बाद अधिकारी अब रेलवे स्टेशन पहुंचे। मृत मिले युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी की है या फिर कोई घटना कर उसे यहा स्वरूप दिया गया है,यह जांच का विषय है। फिलहाल आरपीएफ  और जीआरपी आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। इस घटना की खबर फैलते ही स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज