अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

दंतेवाड़ा ।  दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबल के साथ चल रहे मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने की खबर है. रात तीन बजे से चल रही दोनों तरफ से फायरिंग में नक्सलियों के बड़े कैडर के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है.दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय ने बताया कि 40 से 50 बड़े कैडर की नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोण्डागांव और बस्तर जिले से जवानों ने इलाके की घेराबंदी की है. जवानों को इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की खबर थी. घेरने के बाद सुबह तीन बजे से दोनों तरफ से लगातार हैवी फायरिंग हो रही है.बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने नक्सलियों को भारी नुकसान होने की संभावना बताई है. उन्होंने कहा कि अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग चल रही है. सर्चिंग भी जारी है. सभी जवान सुरक्षित हैं. बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जानी की आशंका है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज