स्टेट बैंक के चार अधिकारी गिरफ्तार बंद खातों को जिंदा करके बना रहे थे माल

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

कवर्धा। पुलिस ने स्टेट बैंक के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अधिकारियों पर बंद पड़े खातों को दुबारा एक्टिवेट करके लाखों रुपये फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। खाताधारकों के परिजनों को जब इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई तो पुलिस में इसकी शिकायत की। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बोड़ला SBI बैंक के चार अधिकारी ब्रांच में संचालित मृतकों के सालों से बंद पड़े हुए खातों को फर्जी तरीके से एक्टिवेट किया था। यही नहीं मृतकों के खातों से लाखों रुपये की हेराफिरी भी की गई है। 25 दिसंबर से 17 जनवरी तक खातेदारों के रिश्तेदार जब सालो बाद बैंक गए तब उन्हें फर्जीवाड़ा का पता चला कि उनके परिजन के खातों की राशि निकाल ली गई है। जब मामले की जानकारी जब परिजन को हुई तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि जो बैंक खाता सालों से बंद पड़े रहते हैं उसकी राशि आरबीआई के पास चली जाती थी। जिसे बैंक के अधिकारी चालाकी से खाते को पुनः एक्टिव कर उसमें से राशि आहरण कर लेते थे। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने SBI बैंक के चार अधिकारियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ऐसे कई खाते हैं जिनकी राशि इसी तरह से आहरित कर ली जाती है। सालों बीत जाने के कारण वास्तविक खातेदार भी इन खातों की पड़ताल नहीं करते हैं। जिसका लाभ बैंक के ही अधिकारी इसी तरह से उठाते हैं।जांच के बाद जो मामला सामने आया है उसके अनुसार मंगली बाई के डेड खाते से 82 हजार रुपए निकली गई है। इसके लिए मंगली बाई के नाम पर फर्जी ATM कार्ड बनवाया गया। इस खाते से 40 हजार नकद और 40 हजार फूल सिंह नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए गए। ये ग्रीन चैनल के माध्यम से निकाले गए। इसके अलावा छितर सिंह के फिक्स्ड डिपॉजिट की 2,40,000 की राशि को मंगली बाई के खाते में ट्रांसफर कर निकाला गया मुख्य आरोपी प्रतीक उईके को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था आज 17 दिसम्बर 2024 को आरोपी संजय प्रकाश जरीके सूरज शर्मा और निशांत कुमार को गिरफ्तार कर न्यालय में पेस किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज