अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नगरीय निकाय कर्मचारी : 6 सूत्रीय मांगों को लेकर खोला है मोर्चा, विधानसभा का करेंगे घेराव

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगरीय निकाय कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। 11 दिसंबर से प्रदेशभर के नगरीय निकाय कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं। 3 माह के वेतन भुगतान, एरियर्स भुगतान समेत कुल 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोला है।
उल्लेखनीय है कि, इससे पहले 12 नवंबर से 14 नवंबर तक कर्मचारियों ने बिलासपुर में हड़ताल किया था। लेकिन शासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि, 6 सूत्रीय मांगों पर शासन कोई सार्थक पहल नहीं कर रहा है। अब तक सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। नगरीय निकाय के कर्मचारी आगामी चुनाव में परिवार सहित मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। कर्मचारियों ने इससे संबंधित प्रपत्र भरवाकर जिला कलेक्टर बिलासपुर और विभागीय मंत्री नगरीय प्रशासन को पत्र भेजा है।
ये हैं कर्मचारियों की मांगे
1.लंबित वेतन भुगतान सहित 1 तारीख को ट्रेजरी के जरिए वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
2. नगरीय निकायों के प्लेसमेंट ठेका पद्धति को खत्म किया जाए।
3. ओल्ड पेंशन योजना जल्द लागू किया जाए।
4. मृत कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।
5. 12 वर्ष की सेवा पूरा करने वाले कर्मचारियों को जल्द ही पदोन्नति का लाभ दिया जाए।
6. छठवें और सातवें वेतनमान की एरियर राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज