सुशासन का एक साल छतीसगढ़ हुआ खुशहाल अभियान अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा कृषकों को किया गया सम्मान

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल राजधानी से जनता तक

 

गरियाबंद -आज देवभोग विकास खण्ड में कृषि विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन का एक साल छतीसगढ़ हुआ खुशहाल अभियान अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा जनादेश परब मनाया गया। इस परब के के माध्यम से प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की एक वर्ष में हुई उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश जिले के हर विकास खण्डों में लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है।यह संदेश हितग्राहियों को प्रोत्साहित करते हुए शासन -प्रशासन कि संवेदनशीलता को दर्शाता है। जिले में कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशन में राज्य शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जेएल नाग ने कलेक्टर के दिशा-निर्देश के तहत देवभोग क्षेत्र के अंतर्गत सभी गांवों के कृषकों को सुशासन का एक साल जनादेश परब से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। हितग्राही योजनाओं की सराहना कर रहे हैं। विकास खण्ड से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को योजनाओं का लाभ अधिकतम हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। कृषक सम्मान समारोह के माध्यम से जनादेश परब के दौरान लाभार्थियों तक सरकार का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

कृषक सम्मान समारोह में किसान हुए सम्मानित

देवभोग क्षेत्र में उत्कृष्ट से कृषि क्षेत्रों में उन्नति कृषकों को किया गया सम्मान जिसमें वह कृषक है धान सिंह, भोला राम,उद्घोराम, चंद्रध्वज, मधुसिंह , सुरेश शांडिल्य, श्री मुखों यादव,चरन सिंह भागीरथी, रामेश्वर, बलभद्र, परमानंद यादव को सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री मंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभार्थी कृषक

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लाभार्थी इस योजना का लाभ सभी भूमि- स्वामियों को उचित फसल स्वास्थ्य और उचित उपज सुनिश्चित करने। इस योजना के तहत केन्द्र सरकार द्वारा प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण मोड़ के तहत पात्र किसानों को बैंक खाते में प्रति वर्ष 6000/* रूपए की राशि सीधे आनलाइन जारी की जाती है।

कृषक सम्मान समारोह में स्वास्थ्य विभाग भी उपस्थित थे

आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा , अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल बेहरा, विशिष्ट अतिथि धनमती यादव जिला पंचायत सदस्य, कृषि समिति प्रबंधक असलम मेमन, विशेष अतिथि भाजपा मण्डल देवभोग नवनियुक्त अध्यक्ष जगमोहन पटेल , झाखरपारा मण्डल अध्यक्ष नवनियुक्त अध्यक्ष भगवानों बेहेरा,देवभोग पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष लुद्रास साहू, झाखरपारा पूर्व मण्डल अध्यक्ष सीताराम यादव, कुंज बिहारी बेहेरा भाजपा जिला उपाध्यक्ष, कृषि विभाग सहायक संचालक नरसिंह ध्रुव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जेएल नाग, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी ईश्वर सिंह दिवान, निलेश कुमार यादव आपरेटर,गोसिगं यादव भृत्य सहित अन्य सभी ग्रामीण कृषकें उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज