भाजपा में गुटबाजी के कारण जूतम पैजार हो रहा है

भाजपा संगठन चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं बल्कि लिफाफा तंत्र अपनाया जा रहा

भाजपा के 50 लाख से अधिक सदस्य सफेद हाथी न वो वोट कर सकते हैं न चुनाव में भाग ले सकते

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा में गुटबाजी के कारण मंडल चुनावों में कार्यकर्ताओं में जूतम पैजार मचा हुआ है। बस्तर से लेकर राजधानी तक कार्यकर्ता एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे है। भाजपा का संगठन चुनाव महज दिखावा है। भाजपा की अनुशासन की ढोल फट गई। भाजपा में लोकतंत्र नाम की चीज नहीं है लिफाफा तंत्र हावी है। मंडल अध्यक्ष बनने बोली लग रही है। भाजपा जो 50 लाख से अधिक सदस्य बनाने का दावा कर रही थी उन सदस्यों को न वोट देने का न संगठन चुनाव में भाग लेने का अधिकार है। मंडल अध्यक्ष के चयन में कई जगह भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश सामने आया है भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता पहुंचकर इस चुनावी प्रक्रिया का विरोध जता रहे हैं। नेताओ के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। बाहर से आये लोगो को नियुक्त करने का आरोप लगा रहे है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा आदतन लोकतंत्र विरोधी है यहां कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जाती है भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मनमानी चलती है और भाजपा कार्यकर्ता मुख दर्शक बने बैठे रहते हैं भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव में गरियाबंद रायपुर दुर्ग राजनंदगांव सहित पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध हो रहा है। भाजपा में ना कार्यकर्ताओं की सुनी जाती है ना उनसे पूछी जाती है तानाशाही चलता है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज