छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी संगठन में बदलाव के आसार

राजधानी से जनता तक । नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्व में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया था। समाजवादी पार्टी ने केंद्र में कांग्रेस के साथ गठबंधन और राज्य में कांग्रेस को वॉकओवर देने की रणनीति के तहत प्रदेशाध्यक्ष बदलने का निर्णय लिया था। इस बदलाव के तहत नवीन गुप्ता को डॉक्टर ओमप्रकाश साहू के स्थान पर प्रदेशाध्यक्ष बनाया था पर पार्टी संगठन को मजबूत करने में नाकाम साबित हुए। नवीन गुप्ता के कार्यकाल को पार्टी के इतिहास का सबसे निष्क्रिय कार्यकाल बताया जा रहा है। उनके नेतृत्व में न तो प्रदेश कमेटी का निर्माण हो पाया और न ही संगठन का विस्तार हो सका। इसके चलते पार्टी में बढ़ते असंतोष को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन में बदलाव करने का निर्णय लिया। अब फिर से डॉक्टर ओमप्रकाश साहू को प्रदेश कार्यालय से लेकर विधानसभा और ब्लॉक स्तर तक नई कमेटियां बनाकर सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। राज्य में आगामी निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी ने अपने नए और पुराने प्रतिनिधियों को संगठन विस्तार के साथ-साथ भाजपा द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर के अपमान से उपजे जनाक्रोश को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया है। पार्टी ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) गठजोड़ को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। डॉ. ओमप्रकाश साहू के नेतृत्व में पार्टी ने जिला और ब्लॉक स्तर पर अध्यक्षों की सूची तैयार करने का निर्देश जारी किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार विधानसभा और ब्लॉक स्तर की कमेटियों को शीघ्र तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा गया है। समाजवादी पार्टी के इस संगठनात्मक बदलाव और नए दिशा-निर्देशों से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पार्टी को उम्मीद है कि इन प्रयासों से वह निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी और अपने जनाधार को मजबूत कर पाएगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज