नगरीय निकाय चुनाव : सोशल मीडिया पर कांग्रेस के स्वयंभू दावेदारों की बाढ़, खुद को बताने लगे प्रत्याशी

रायपुर । छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस में दावेदारी की होड़ मची हुई है। कार्यकर्ता सोशल मीडिया में पोस्ट कर दावेदार लडऩा तय लिख रहे हैं। वहीं दावेदारों के बागी रुख के बीच विकास उपाध्याय ने चि_ी लिखी है। कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर क्चछ्वक्क पर आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा, कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के खिलाफ खड़ा करने में लगी है। राजनितिक लाभ लिए ये लोग क्चछ्वक्क के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी को कमजोर बनाने के लिए ऐसा काम करते हैं। पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए लिखा कि, नगर निगम चुनावों का आगाज हो गया है। क्चछ्वक्क की आई.टी. सेल एवं उनके लोग षडयंत्रपूर्वक हमारे संभावित उम्मीदवारों के खिलाफ अभियान चला रहे है ताकि उनके ज्यादा पार्षद जीत सके एवं महापौर उनका बन सके। उनके इस कृत्य में 5 साल हमारी कांग्रेस सरकार में आर्थिक एवं राजनितिक लाभ लिए पार्टी कों कमजोर करने का षडयंत्र करते है। इनमें से कुछ लोगों के खिलाफ भाजपा सरकार में आर्थिक अपराध की जांच हुई है एवं उस जांच में दोषी होने की कार्यवाही से बचने में भाजपा का साथ दे रहे है। भाजपा पर लगाया षडयंत्र का आरोप  पोस्ट करने वाले लोग भाजपा के इशारे और उनके बनाये योजना के तहत हर वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भड़काने का षडयंत्र में शामिल है। ये लोग हमारे मजबूत उम्मीदवारों को कमजोर करने हर संभव साजिश कर रहे है। एवं इसके लिए झूठ, प्रपंच और जालसाजी भी कर रहे है। उन्होंने आगे लिखा कि, ये लोग हर वार्ड में कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी के खिलाफ खड़े करने का प्रयास कर रहे है। ये सब भाजपा नेताओं के साथ मिलकर कृत्य कर रहे है ताकि वार्डों में भाजपा उम्मीद्वारों को कमजोर लोगों से चुनाव लडऩे का मौका मिले।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज