शहर के सतनाम भवन में आयोजित होगा सतनामी समाज युवक – युवती परिचय सम्मेलन

दिनांक 19/01/2025 दिन रविवार की तिथि तय, पंजीयन जारी

प्रतिभागी को दो पासपोर्ट साइज का फोटो, आधार कार्ड व मार्कशीट का फोटो कॉपी
लाना अनिवार्य है।

टोपू चंद गोयल

बेमेतरा सतनामी समाज कल्याण एवं विकास समिति के संरक्षक टी आर जनार्दन ने बताया कि समाज में युवक युवतियों के बढ़ते उम्र और मनचाहा वर-वधू की तलाश में होने वाले फिजुलखर्ची को रोकने के उद्देश्य से वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन समिति द्वारा रखा गया है। समिति के अध्यक्ष आगर दास डेहरे ने बताया कि समाज के आर्थिक व सामाजिक उत्थान को ध्यान में रखकर समिति द्वारा बीते वर्ष से समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम कराते आ रहे हैं, जिसकी तैयारी के लिए आज दिनांक 16/01/2025 को समिति के पदाधिकारियों का बैठक आयोजित किया गया । जिसमें आनलाइन व आफलाइन पंजीयन की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक खेमसिंह बारले ने बताया कि पंजीयन के लिए आनलाइन सुविधा को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों को यह कार्यक्रम खुला मंच देता है जिससे युवक युवती अपने वैवाहिक विचारों का आदान प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रतिभागी को दो पासपोर्ट साइज का फोटो, आधार कार्ड व मार्कशीट का फोटो कॉपी लाना अनिवार्य किया गया।परिचय सम्मेलन स्थल पर बिना परिजन के प्रवेश वर्जित रहेगा। यह आयोजन 19 जनवरी को शहर के सतनाम भवन (एम्बो पब्लिक स्कूल) रायपुर रोड बेमेतरा में आयोजित होगा । योग्य युवक-युवती ही परिचय सम्मेलन में भाग ले सकते है। शिक्षक एवं समाज के कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक खेमसिंह बारले ने आगे बताया कि परिचय सम्मेलन की रूपरेखा के साथ तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है, कार्यक्रम स्थल में आए हुए प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आफलाइन पंजीयन हेतु चार काउंटरों पर फार्म भराया जाएगा और प्रतिभागी अपना टोकन नंबर लेकर मंच में अपना परिचय देगा। दूर दराज से आए हुए प्रतिभागियों एवं उनके परिजनों के लिए समिति द्वारा भोजन व पेयजल की व्यवस्था रहेगी।सतनामी समाज कल्याण एवं विकास समिति के सदस्य जिले के ग्रामीण क्षेत्र सहित प्रदेश भर में लगातार जनसंपर्क कर समाज के लोगों को जागरुक कर परिचय सम्मेलन के महत्व को बता रहे हैं। जहां सम्मेलन के माध्यम से समाज के युवक युवतियों और परिजनों को अपने स्वेच्छा के अनुरूप योग्यता अनुसार जीवनसाथी का चयन करने में सहायता मिलता है वहीं समय और धन की बर्बादी से भी बचा जा सकता है। इसके अलावा आयोजन की तैयारी में समिति के पदाधिकारी और सदस्य गण जूटे हुए है। पंजीयन के लिए खेमसिंह बारले, मूलचंद बंजारे व खिलावन जांगड़े सहित समिति से सम्पर्क कर सकते हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज