कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए शेरसिंह पाली ने पेश किया दावेदारी

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम 

 

कवर्धा। आगामी होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जहां सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने उच्च पार्टी नेताओं और चुनाव प्रभारियों को अपने दावेदारी का दावा कर रहे हैं, तो कवर्धा नगर पालिका से भी वार्ड नंबर 16 दंतेश्वरी वार्ड से शेरसिंह (बबला)पाली भी भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश किया है। कबीरधाम भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता और इनकी राजनीतिक यात्रा पार्टी के प्रति समर्पण और सक्रियता का अद्भुत उदाहरण है।उनका कहना है कि उन्होंने पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यों में निष्ठा पूर्वक योगदान दिया है। इसके साथ ही प्रदेश पाली समाज और संगठन की कार्यकारिणी सदस्य होने के नाते संगठन के लिए निरंतर पिछले 35 वर्षों से सक्रिय हैं। साथ ही सामाजिक कार्य के उत्थान के लिए कार्य कर रही संस्था लायंस क्लब के भी सक्रिय सदस्य हैं। शेरसिंह (बबला)पाली इतने वर्षों से भाजपा संगठन में जुड़कर सेवा प्रदान की हैं। और अब अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। पाली हमेशा जरुरतमंद लोगों के लिए संघर्ष करते हैं और उनके लिए हर संभव मदद करते हैं। शेरसिंह (बबला)पाली ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए उन्होंने भरोसा जताया है कि यदि उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और नगर में पालिका के विकास के लिए समर्पण भाव से कार्य करेंगे। उनका अनुभव और समर्पण इस दावेदारी को मजबूती प्रदान कर रहा है।

*कौन हैं शेरसिंह (बबला) पाली*

शेरसिंह (बबला) पाली कवर्धा नगर के वार्ड नंबर 16 दंतेश्वरी वार्ड में निवास करते हैं। नवीन बाज़ार में उनके व्यवसायिक जीवन के संघर्ष आज भी चर्चा में होता हैं। गरीबी की जीवन से छोटा सा व्यवसाय की शुरुआत की। और संघर्ष करते हुए आज अपने परिवार के लिए खुशनुमा के साथ जीवन यापन कर रहें हैं। पाली हमेशा अपने गडरिया समाज के लिए समर्पित है। वार्ड वासियों के साथ शहर में उनके व्यक्तित्व सरलता,नम्रता, प्रेम भाव से जाने जाते हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज