नगर पंचयात कुसमी में एक बार फिर से कांग्रेस के अध्यक्ष नें किया जीत हासिल

राजधानी से जनता तक/चन्द्रदीप यादव/कुसमी, बलरामपुर

कुसमी :- बलरामपुर जिले के नगर पंचायत कुसमी में एक बार फिर कांग्रेस का अध्यक्ष बना , 15 वार्ड का नगर पंचायत में भाजपा को 09 सीट पर जीत मिली है, तो वहीं कांग्रेस को 4, और आम आदमी पाटी को 01 निर्दलीय को 01 सीट हासिल हुआ है। नगर पंचयात कुसमी में आम आदमी पाटी नें भी एक सीट जीत कर ख़ाता खोला है। भाजपा का जीत वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, 10, 11, 13, 15 पर कब्जा जमाया है तो वहीं कांग्रेस 6, 8, 9, 12 नंबर वार्ड जीता है, वही आम आदमी पाटी नें वार्ड क्रमांक 7 में अपना खाता खोला है,वार्ड क्रमांक 14 में निर्दलीय प्रत्याशी सुशीला लकड़ा ने 1 वोट से जीत हासिल की है। अध्यक्ष के लिए कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र भगत को 2062 वोट मिले तो वहीं भाजपा के रोशन कुमार को 1967 वोट मिले, वही निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी बिनोद कुमार को 602 वोट मिले। राजेन्द्र भगत नें 95 वोट से भाजपा के रोशन कुमार को हराया है। वार्ड क्रमांक 1 भाजपा हीरामणि बाई नें और कांग्रेस प्रत्याशी पल्लवी मनोज पैकरा में टक्कर हुआ और कांग्रेस प्रत्याशी 113 वोट से चुनाव हार गई। वार्ड क्रमांक 2 भाजपा और कांग्रेस में सीधा टक्कर हुआ इसमें भी भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह 249 वोट से चुनाव जीत गए । वार्ड क्रमांक 3 में भाजपा प्रत्याशी अंजू सिन्हा कांग्रेस प्रत्याशी से 100 वोटो से जीत गईं । वार्ड क्रमांक 4 में भाजपा प्रत्याशी लरंग साय कांग्रेस प्रत्याशी नारायण को 16 वोट से पराजीत किया है। वार्ड क्रमांक 5 भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ पाल ने निर्दलीय प्रत्याशी को 54 वोट से हराया है। वार्ड क्रमांक 6 में कांग्रेस प्रत्याशी अमरनाथ नें भाजपा प्रत्याशी बालेश्वर राम नायक को 50 वोट से हराया है। वार्ड क्रमांक 7 में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सकिल अंसारी नें कांग्रेस प्रत्याशी अरुण गुप्ता को 6 वोट से हराया। वार्ड क्रमांक 8 कांग्रेस प्रत्याशी नें निर्दलीय प्रत्याशी आफ़ताब अंसारी को 102 वोटो से हराया।वार्ड क्रमांक 9 में भी कांग्रेस प्रत्याशी सना सैफी ने जीत हासिल की है।कुसमी नगर पंचायत का हॉट सीट माने जाने वाला वार्ड 10 में भाजपा प्रत्याशी आनंद जायसवाल ने कांग्रेस के प्रत्याशी खलील को 104 बोट से पराजीत किया है। वार्ड क्रमांक 11में भाजपा प्रत्याशी बृज किशोर नें कांग्रेस प्रत्याशी गीता को 10 वोट से चुनाव हराया है। वार्ड क्रमांक 12 कांग्रेस प्रत्याशी विनीता टोप्पो नें भाजपा प्रत्याशी सरिता बाई से 26 वोट से चुनाव जीत गई । वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा प्रत्याशी संतोष नें निर्दलीय प्रत्याशी बालेश्वर राम को 59 वोट से हराया। वार्ड क्रमांक 14 में निर्दलीय प्रत्याशी सुशीला लकड़ा नें भाजपा प्रत्याशी सेवन्ति उरांव को 1 वोट से हराया। वार्ड क्रमांक 15 में भाजपा प्रत्याशी नें कांग्रेस प्रत्याशी विनीता राजेश को 54 वोट से हराया।
कांग्रेस एक बार फिर कुसमी नगर पंचयात में अध्यक्ष बनाने में कामयाब रह।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  

टॉप स्टोरीज

error: Content is protected !!