भोरमदेव शक्कर कारखाने ने अब तक गन्ना किसानों को 44 करोड़ 99 लाख रूपए का भुगतान किया

समयबद्ध भुगतान और उच्च उत्पादन से किसानों को आर्थिक मजबूती, 2.72 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई से 2.48 लाख क्विंटल शक्कर का उत्पादन

प्रबंधन ने गन्ना किसानों से शक्कर कारखाने में ही गन्ना देने की अपील की

राजधानी से जनता तक । कवर्धा । जिला प्रमुख पवन तिवारी । राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, कवर्धा ने पेराई सत्र 2024-25 के अंतर्गत अब तक गन्ना किसानों को कुल 44 करोड़ 99 लाख रूपए का गन्ना मूल्य भुगतान किया है। कलेक्टर गोपाल वर्मा के सतत मार्गदर्शन में कारखाना प्रबंधन किसानों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित कर रहा है। इसी क्रम में 30 दिसंबर 2024 तक गन्ना विक्रय करने वाले किसानों को 11.89 करोड़ रूपए का भुगतान 315.10 रूपए प्रति क्विंटल की दर से किया जा चुका है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना क्षेत्र के गन्ना किसानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य शासन की गन्ना नीति के तहत कारखाना प्रबंधन किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कर उनकी आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। समय पर भुगतान मिलने से किसानों का कारखाने और शासन-प्रशासन पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है। कारखाना प्रबंधन ने गन्ना उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे परिपक्व, साफ-सुथरा, बिना अगवा और बिना जड़ वाला गन्ना आपूर्ति करें। इससे न केवल शक्कर की रिकवरी दर में वृद्धि होगी, बल्कि किसानों को भी बेहतर लाभ मिलेगा। गन्ने की गुणवत्ता बढ़ने से उत्पादन क्षमता में सुधार होगा और इसका सकारात्मक प्रभाव किसानों की आय पर भी पड़ेगा। अपनी स्थापना से अब तक भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना गन्ना किसानों को समर्थन मूल्य, रिकवरी और बोनस मिलाकर लगभग 1210 करोड़ रूपए का भुगतान कर चुका है, जिससे क्षेत्र के किसानों की आर्थिक और सामाजिक उन्नति को नई दिशा मिली है। शक्कर कारखाना केवल किसानों के आर्थिक विकास में ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। कारखाना प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य किसानों के हितों को प्राथमिकता देना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज