जयरामनगर खैरा स्थित राईस मिल से निकलने वाली भूसे से हो रहे सड़क हादसे

मस्तूरी:- जयरामनगर खैरा स्थित राईस मिलो से अव्यवस्था का मामला सामने आया है। राईस मिल से निकलें वाले भूसे उड़ कर सड़क तक जा रहे है। लिहाजा अब सड़क पर हादसे होने लगे है।

खैरा स्थित झिरिया मंदिर गेट के पास 3 राइस मिल गोयल एग्रो टेक,शाम्भवी एग्रो इंड्रस्टीज और एक राईस मिल बिना नाम का चलाया जा रहा है। इन तीनो राईस मिल से निकलने वाले भूसे उड़ कर सड़क तक जा रहा है। इन तीनो राईस मिलरो के पास भूसे को रखने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। लिहाजा भूसा अब रोड तक आ रहा है। इससे कई लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए है। हाल ही में राईस मिल के गेट के पास हादसा हुआ था। जिसमे 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सवाल उठता है कि आखिर अव्यवस्था होने के बाद भी इन पर कार्यवाही क्यो नही हुई है
अव्यवस्था होने के बाद भी आखिर इन लोगो पर कार्यवाही क्यो नही हो रही है। क्या खाद्य विभाग जांच करने नही आते..? और अगर आते है तो इन पर कार्यवाही क्यो नही होती…?

अब मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बाद देखना होगा कि आखिर कार्यवाही होती है या नही।

Ravindra Tandan
Author: Ravindra Tandan

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज