उसूर जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा तेलम बनी तो उपाध्यक्ष त्रिपति पुनेम

ब्यूरो:-भरत विहान दुर्गम

बीजापुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद आज उसूर ब्लॉक के जनपद अध्यक्ष और जनपद उपाध्यक्ष के नाम पर मुहर लग गई है।आपको बता दे कि उसूर जनपद अध्यक्ष बनी पूर्णिमा तेलम और जनपद उपाध्यक्ष बने त्रिपति पुनेम।अध्यक्ष पद के लिए बहुत से लोग रेस में नजर आ रहे थे पर जैसी जैसी भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व में नाम को लेकर चर्चा हुई वैसे वैसे सर्वे के माध्यम से आख़िर कार भाजपा संगठन ने इन दो नाम पर मुहर लगा दी है।आज उसूर जनपद सदस्य ने वोटिंग करके अध्यक्ष उपाध्यक्ष को जनपद में अधिकारियो के समक्ष चुना।आवापल्ली क्षेत्र क्रमाक 03 से जनपद सदस्य के लिए पूर्णिमा तेलम ने चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।वही जनपद सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमाक 04 से त्रिपति पुनेम ने चुनाव लड़ा था जो कि बासागुड़ा ,मुर्दोण्डा इन इलाकों से जीत कर आये थे।आज उसूर ब्लॉक में जनपद में भाजपा ने बनाया अपनी कब्जा।भाजपा को जनपद में कमान मिलने पर भाजपा के लोगो मे कॉपी उत्साह देखने को मिल रहा है।उसूर जनपद अध्यक्ष एवम उपाध्यक्ष के लिए भाजपा संगठन ने पर्यवेक्षक बनाकर बीजापुर के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार को भेजा था।जिनकी उपस्थित में भाजपा से अधिकृत प्रत्यासी पूर्णिमा तेलम को अध्यक्ष बनाया गया साथ मैं मौजूद रहे जागर लक्षमैंय्या।भाजपा की कमान उसूर ब्लॉक में एक तरफ आने से स्थानीय नेता तीरथ जुमार,शंकरैय्या मडवी,पिंकी कोरसा,एवम अन्य जनप्रतिनिधियों में बेहद खुशी नजर आ रही है।आपको बता दे कि बीजापुर जिले में चार ब्लॉक है।जिसमे बीजापुर ब्लॉक में कांग्रेस ने अपना कब्जा बनाया है।वही तीन ब्लॉक में भैरमगढ़, उसूर,भोपालपट्टनम, में भाजपा ने अपना जनपद में कब्जा बनाई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज