अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : छत्तीसगढ़ महिला सद्भावना समिति करेगी 108 महिलाओं का सम्मान

सेवाभावी संस्थाओं को सुयश सम्मान से किया जाएगा सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला सद्भावना समिति एवं लाहोटी मित्र मंडल द्वारा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वृंदावन हॉल सिविल लाईन्स रायपुर में 108 महिलाओं का सम्मान करेगा। इस अवसर पर समाजसेवी संस्थाओं क ो सुयश सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकारी प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में संस्था के मुख्य संरक्षक छबिलाल सोनी एवं कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मीनारायण लाहोटी ने संयुक्त रूप से दी।  पत्रकारवार्ता में श्री लाहोटी एवं सोनी संयुक्त रूप से बताया कि यह महिला शक्ति के सम्मान का 12वां आयोजन है। कार्यक्रम के मुख्यतिथि सुयश हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. मनोज लाहोटी विशिष्ट अतिथि, श्रीमती सविता जग्गी, रविन्द्र सिंह, नंदकुमार वर्मा, धर्मेन्द्र दुरघा, हीरानंद दूलहानी, राजेश बरलोटा एवं राजेन्द्र सेठिया होंगेँ सम्मानित होने वाली महिलाओं को पगड़ी प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, रजत प्रतिमा, शॉल, श्रीफल, माला, बेच, बैग, कीट इत्यादि से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी अन्नपूर्णा शर्मा, रिया तिवारी, सीमा कंटकार, श्रीमती शुभांगी आपटे, गौरी अवधिया, अरूणा यादव, गौरव दुबे, जे.एस. ठाकुर, देवेन्द्र सोनी, शिफा सोनम, अनिता अग्रवाल, महेश अशपालिया, चेतन चंदेल, शैलेष अवधिया, आलोक शर्मा, सिद्धार्थ बगरिया, सुषमा ध्रुव, शीला प्रजापति एवं सुषमा तिवारी होंगे। मातृशक्ति के बिना हम अधूरे : सोनी पत्रकारवार्ता के  दौरान संस्था के मुख्य संरक्षक छबिलाल सोनी ने अपनी सुरीली आवाज में गीत गाकर महिला शक्ति के स्वरूप को बखान करते हुए कहा कि नारी के बिना सृष्टि की रचना अधूरी है। अगर महिला शक्ति नहीं होती तो हम मनुष्य और जीव-जन्तुओं का जन्म भी पृथ्वी में नहीं हो पाता।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज