कोरबा, 8 मार्च 2025 चुईया सरपंच के नेतृत्व में किशोरिवाड़ी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोरबा जनपद के CEO, कौशाम्बी गबेल ने चुईया ग्राम पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किशोरीवाड़ी समिति की महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों और स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्याओं से मुलाकात की। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच शिवराज सिंह राठिया, पंचायत सदस्य, ब्लॉक fellow सुबी यादव, और NGO पीरामल फाउंडेशन की वर्षा टोप्पो, पल्लवी पंकज, ऋषव राज, और HPPI के प्रतिनिधि रिंकी, साइबल, अर्नब गांगुली भी मौजूद थे। किशोरीवाड़ी समिति ने आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इस कार्यक्रम के तहत किशोरियों और महिलाओं ने CEO मैडम का फूलों से स्वागत किया। समिति ने दो मोहल्ला कक्षाओं का संचालन और स्थानीय फंड जुटाने की पहल साझा की। समुदाय द्वारा एकत्र किए गए धन से बच्चों को कॉपी-पेंसिल और महिलाओं को नोटबुक वितरित की गई, जिसका वितरण CEO कौशाम्बी गबेल के हाथों संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच ने बताया कि किशोरीवाड़ी समिति की स्थापना का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों का सशक्तिकरण करना है। इस पहल के तहत किशोरियां खुद मोहल्ला कक्षाओं में बच्चों को शिक्षा दे रही हैं, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का भी अवसर मिल रहा है। CEO कौशाम्बी गबेल ने किशोरीवाड़ी समिति की पहल की सराहना की और इसे महिलाओं और किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने के महत्वपूर्ण कदम के रूप में बताया। उन्होंने बच्चों से परीक्षा और पढ़ाई के बारे में भी चर्चा की और महिलाओं तथा किशोरियों से संवाद किया। इसके अलावा, NGO HPPI ने भी शिक्षा पर अपने विचार साझा किए। इस पहल से पंचायत प्रतिनिधियों, समुदाय और NGO के सहयोग से शिक्षा, कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणादायक कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज