प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरी राम साहू के नेतृत्व में कांग्रेस भवन कवर्धा में भाजपा सरकार के विरोध में किया पुतला दहन 

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरी राम साहु की कुशल नेतृत्व में आज दिनांक- 08/04/2025दिन मंगलवार को शाम 04: 00बजे कांग्रेस भवन(सिग्नल चौक) कवर्धा में एक दिवसीय भाजपा सरकार के विरोध में पुतला दहन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष होरी राम साहू जी ने बताया की जिला मुख्यालय दुर्ग के मोहन नगर थाना अंतर्गत ओम नगर निवासी 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुराचार व हत्या तथा प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार घट रही अपराध की संवेदनशील घटना को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व राज्य की लचर कानून-व्यवस्था सहित गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेश मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम हमारे कांग्रेस जनो के साथ मिलकर किया गया है।इस घटना से पुरे छत्तीसगढ़ के लोग शर्मसार हो रहे हैं छ. ग.गृह मंत्री व मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए और हम पुरजोर इसकी मांग भी करते हैं।उक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी गण, शहर कांग्रेस के पदाधिकारी गण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी गण, सेवादल कांग्रेस के पदाधिकारी गण, सेक्टर के सभी पदाधिकारी गण, बूथ कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज