सांसद विजय बघेल ने किया भुवन जांगड़े का सम्मान बेमेतरा

राजधानी से जनता तक टोपू चंद गोयल

 

बेमेतरा समीपस्थ ग्राम सिरवाबांधा के सामाजिक कार्यकर्ता भुवन दास जांगड़े को विगत दिनों खोलापाली कोमारिया यादव समान एवं स्थानीय यादव समान ग्राम खोला बासीन तहसील पाटन जिला दुर्ग में आयोजित एक दिवसीय गीता जयंती महोत्सव में दुर्ग लोकसका क्षेत्र के सांसद विजय बघेल द्वारा शाल, नारियल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट से सम्मानित किया गया।

भुवन जांगड़े को यह सम्मान विगत 25 वर्षों से स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, शिक्षा, पर्यावरण, कृषि, कला, संस्कृति, परावरा, खेलकुद, नारी उत्थान, नशाबंदरी, बालिका शिक्षा, दहेज उन्मूलन जैसे अनेक महत्व-पूर्ण विषयों पर लोगों में जागरूकता लाने हेतु प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि भुवन जांगड़े द्वारा विगत पच्चीस वर्षों से युवाओं का संगठन बनाकर उक्त विषय पर निःस्वार्थ भावना से अपने स्वयं की राशि से अनेक संचनात्मक कार्य किया जा रहा है। संगठन की गतिविधियों को कई बार दूरदर्शन, आकाशवाणी, यूनीसेफ में प्रशारित किया जा चुका है एवं अनेक साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य संस्था द्वारा भुवन जांगड़े को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह भेटकर सम्मानित किया जा चुका है।

 

एक दिवसीय गीता जयंती समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, जनपत पंचायत पाटन अध्यक्ष कीर्ति नायक, छ.ग. राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड अध्यक्ष मोता होन, पद्‌मश्री डा. राधेश्याम बारले, सरपंच पुष्पलता चिंटू जांगते, कल्पना नारद साहू, कमलेश वर्मा, राजू नेताम, कमलेश साहू खेमलाल देशलहरे, डॉ. चुरावन साहू, चोखराम जांगड़े, नरेन्द्र, संजीव, प्रेमचन्द व अन्य ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज