सार्वजनिक स्थानों में कट्टा दिखाकर धमकाया लोगों को – 5 गिरफ्तार, 3 देसी कट्टे जब्त

कोरबा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में, अवैध कट्टे के दो बड़े मामलों में सफल कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बांकीमोंगरा की सतर्क पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

20 अप्रैल 2025 को थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र के घुड़देवा में आरोपी विकेश गुप्ता, धर्म सिंह राजपूत व सेवा सागर द्वारा अवैध देसी कट्टा दिखाकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को डराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए *विकेश गुप्ता, धर्म सिंह राजपूत एवं सेवा सागर* के खिलाफ गहन जाँच की गई। जाँच में पता चला कि इन तीनों आरोपियों ने *आनंदराम बघेल एवं सत्यलेख बघेल* को अवैध हथियारों की बिक्री की थी। धरम सिंह ठाकुर पहले से ही बाकीमोगरा थाना क्षेत्र का गुंडा बदमाश है

आरोपियों से 3 देसी कट्टा, 1 नग मोटरसाइकिल (नंबर CG 12 AZ 8827), 5 मोबाइल फोन, 3 जिंदा कारतूस जप्त किया गया है। आरोपियों की पहचान 1 विकेश गुप्ता (33), पिता अशोक गुप्ता, निवासी घुड़देवा मोहल्ला, थाना बांकीमोंगर, 2. धर्म सिंह राजपूत (38), पिता रामसिंह राजपूत, निवासी पद्माकरपारा, थाना बांकीमोंगर, 3. *सेवा सागर उर्फ सेवा राम* (30), पिता भुवन सिंह, निवासी डोंडकी, थाना कटघोर, 4. *आनंदराम बघेल* (56), पिता स्व. प्रसाद बघेल, निवासी सरदार मोहल्ला, घुंटदेवा, 5. सत्यलेख बघेल (27), पिता आनंदराम बघेल, निवासी सरदार मोहल्ला, घुंटदेवा

विकेश गुप्ता, धर्म सिंह राजपूत एवं सेवा सागर के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अंदर अपराध क्रमांक 77/2025 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 29 के अंदर अपराध क्रमांक 78/2025 दर्ज की गई है ।आनंदराम बघेल एवं सत्यदेव बघेल के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 29 के अंदर अपराध क्रमांक 78/2025 दर्ज की गई है ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज