के सी जी जिले में थाना प्रभारियों में फेरबदल

खैरागढ़ : जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और प्रशासनिक कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक बार फिर तबादलों की बयार चली है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के नवीन पदस्थापना स्थलों की घोषणा की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, जिससे संबंधित थाना क्षेत्रों में हलचल और चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है। जिले के पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल करते हुए कुल सात अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को बेहतर करने के उद्देश्य से उठाया गया है।निरीक्षक राजेश देवदास जो वर्तमान में रक्षित केन्द्र केसीजी में पदस्थ थे अब उन्हें गंडई थाना प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक भीमसेन यादव जो अब तक गंडई के थाना प्रभारी थे उन्हें ठेलकाडीह थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक शिवशंकर गेंदले रक्षित केन्द्र से स्थानांतरित होकर अब वे साल्हेवार थाने की कमान संभालेंगे।निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव जो साल्हेवार थाना प्रभारी थे अब सायबर सेल के प्रभारी के रूप में नई भूमिका निभाएंगे। उप निरीक्षक राजकुमार महिलांगे जो पहले ठेलकाडीह थाने में पदस्थ थे अब उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय केसीजी में पदस्थ किया गया है। उप निरीक्षक मोरध्वज देशमुख रक्षित केन्द्र केसीजी से स्थानांतरित होकर अब छुईखदान थाना में सेवाएं देंगे। इसके अलावा, निरीक्षक अनिल शर्मा को सायबर सेल के अतिरिक्त प्रभार से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज