फिंगेश्वर-कुंडेल मार्ग पर तेज रफ्तार मेटाडोर दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर स्टेयरिंग में फंसा, जेसीबी से निकाला गया बाहर

थनेश्वर बंजारे /राजधानी से जनता तक

फिंगेश्वर-:फिंगेश्वर क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। फिंगेश्वर से कुंडेल मार्ग पर बाबा कूपी के पास एक तेज रफ्तार मेटाडोर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ड्राइवर स्टेयरिंग में फंस गया जिसे एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से जेसीबी के जरिए बाहर निकाला गया।

वाहन में दो लोग सवार थे, जिनमें ड्राइवर और हेल्पर की जान बाल-बाल बची। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेटाडोर फिंगेश्वर की ओर से कुंडेल स्थित धान संग्रहण केंद्र में लोडिंग के लिए जा रहा था। तेज रफ्तार और जर्जर-संकीर्ण सड़क के कारण यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फिंगेश्वर-कुंडेल मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। सिंगल लेन होने के बावजूद इस मार्ग पर बड़े-बड़े ट्रक धान लोडिंग के लिए रोजाना चलते हैं, जिससे आम नागरिकों की जान हमेशा खतरे में रहती है। आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे हुए हैं।

फिलहाल फिंगेश्वर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग का चौड़ीकरण और मरम्मत कराया जाए ताकि भविष्य में हादसों को टाला जा सके।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज