विधायकी की हनक, पडोसी के घर घुस कर हमला, एफआईआर के बाद फोन पर विधायक मांग रहे माफ़ी! ऑडियो वायरल

चांपा/जैजापुर:जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पर लगे मारपीट और धमकी के आरोप अब तूल पकड़ते जा रहे हैं। पहले तो पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर ने पुलिस थाने में गंभीर आरोप लगाए — अब इस पूरे मामले में एक नया मोड़ तब आया, जब सोशल मीडिया पर एक कथित माफ़ी मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है।

इस ऑडियो में एक व्यक्ति को राठौर परिवार से नरमी बरतने और मामला शांत करने की गुजारिश करते सुना जा सकता है। हालांकि हम इस वायरल ऑडियो में मौजूद आवाज़ की पुष्टि नहीं करते, लेकिन इसकी टाइमिंग ने संदेह और सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं — क्या FIR के बाद विधायक पक्ष बैकफुट पर है?

FIR की पृष्ठभूमि: दबंगई बनाम न्याय

10 जून को दर्ज शिकायत के मुताबिक, विधायक साहू पर आरोप है कि उन्होंने अपने घर की चिमनी और एसी यूनिट का धुआं जानबूझकर पड़ोसी के घर की ओर मोड़ दिया। जब इसका विरोध हुआ तो उन्होंने गाली-गलौज की, महिलाओं से भी अभद्रता की, और जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

पुलिस ने विधायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 329(4), 296, 351(2), और 115(2) के तहत FIR दर्ज की है।

पलटवार और वायरल ऑडियो का संयोग

विधायक बालेश्वर साहू ने भी पलटवार करते हुए राठौर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन अब वायरल हो रहे कथित ऑडियो ने सत्तापक्ष के रुख पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह सिर्फ एक सामाजिक समझौते की कोशिश है या FIR से डरे लोगों की रणनीति?

नोट: वायरल ऑडियो की सत्यता या उसमें सुनाई देने वाली आवाज़ की पुष्टि इस रिपोर्ट में नहीं की जा रही है।

अब उठते हैं ये सवाल:

क्या विधायक अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं?

FIR और ऑडियो के बाद क्या पुलिस निष्पक्ष जांच कर पाएगी?

क्या जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर सवाल उठाने का समय आ गया है?

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज