ढेंगुरनाला के समीप गहरी खाई में मिला अज्ञात शव, पुलिस और डीडीआरएफ टीम जुटी जांच में

राजधानी से जनता तक |कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेंगुरनाला के पास सोमवार को एक अज्ञात शव देखे जाने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस, डीडीआरएफ (जिला आपदा प्रतिक्रिया बल) और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंच गई है।

बताया जा रहा है कि शव लगभग 100 से 150 फीट गहराई में स्थित खाई में देखा गया है। शव को बाहर निकालने के लिए डीडीआरएफ की टीम लगातार प्रयासरत है। और मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। बहरहाल मौके पर सिविल लाइन थाना , एफएसएल एवं डीडीआरएफ की टिम मौके पर मौजूद है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज