भ्रष्टाचार के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया स्वागत

 

दीनदयाल यदु/जिला ब्यूरो चीफ

 

छुईखदान। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रांत चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए बहुचर्चित आबकारी महाघोटाले में शासन द्वारा 19 आबकारी अधिकारियों के निलंबन की कार्यवाही का भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्ण समर्थन और स्वागत करता है।

 

यह वही महाघोटाला है जिसमें कांग्रेस सरकार के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा पहले से ही जेल की सलाखों के पीछे हैं। यह घोटाला न केवल प्रशासनिक भ्रष्टाचार का उदाहरण था, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता के विश्वास के साथ किया गया खुला विश्वासघात था।

 

विक्रांत चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में, भ्रष्टाचार के विरुद्ध ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति पर चलते हुए लगातार कठोर कार्रवाई कर रही है। यह सरकार हर उस अधिकारी या नेता को न्याय के कटघरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसने राज्य की संपत्ति को लूटा।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में इस घोटाले में संलिप्त कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, अब बच नहीं पाएगा।

जनता को न्याय दिलाना और भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना ही भाजपा सरकार का संकल्प है।

 

भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में यह एक बड़ा कदम है, और युवा मोर्चा इसके साथ पूरी शक्ति से खड़ा है।

 

साथी कार्यकर्ताओं का समर्थन:

पन्ना मांडवी,महेश नारकर,मान सिंह नेताम,किशन सिलोटिया, अर्जुन महोबिया, कौशल चंदेल, सोहेब रज़ा, मोहित जंघेल, विश्वनाथ चंद्राकर,सोम यादव ।

Deendyal Yadav
Author: Deendyal Yadav

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज