छत्तीसगढ़ में संत और सत्ता का समागम, विकास और अध्यात्म का संदेश- खूबलाल ध्रुव

नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में चिन्मयानंद बापू का स्वागत छत्तीसगढ़ के लिए एक गौरवशाली क्षण रहा। संतों का प्रदेश की धरती पर आगमन हमेशा ही शुभ संकेत माना जाता है। बापू का आशीर्वाद और उनके मुख से निकली प्रदेश की खुशहाली की कामना, राज्य के भविष्य के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री खूबलाल ध्रुव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और बापू के बीच आत्मीय मुलाकात यह दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ की राजनीति अब सेवा और संस्कार के साथ आगे बढ़ रही है। यह केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि अध्यात्म और सुशासन के बीच की मजबूत कड़ी है।

छत्तीसगढ़ संत परंपरा की धरती रही है, यहाँ संतों का मार्गदर्शन हमेशा समाज को दिशा देता रहा है। बापू जैसे संतों का आशीर्वाद राज्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक होगा। मुख्यमंत्री की यह पहल स्वागत योग्य है, जो राज्य की संस्कृति, आध्यात्मिकता और जनसेवा को जोड़ती है। यह समागम प्रदेश की जनता में विश्वास, ऊर्जा और उम्मीदें भरने वाला है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज