शांति जीडी पॉवर प्लांट में दर्दनाक हादसा, मजदूर की मशीन में फंसकर मौत

राजधानी से जनता तक /योगेन्द्र राठौर

उच्चभट्टी/फरसवानी – ग्राम उच्चभट्टी के समीप स्थित शांति जीडी पॉवर प्लांट में आज तड़के सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ग्राम फरसवानी निवासी एक युवक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भुवन बरेठ, पिता स्व. जनक राम, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह प्लांट में कार्यरत था और किसी मशीन में फंस जाने के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलते ही प्लांट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि यह दुर्घटना लापरवाही का नतीजा थी या तकनीकी खामी का।

 

स्थानीय ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोग संयंत्र में सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर सवाल उठा रहे हैं और मृतक के परिजनों को न्याय व मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज