तरबहार थाना क्षेत्र में सड़क किनारे लावारिस लाश मिलने से सनसनी

राजधानी से जनता तक/ योगेन्द्र राठौर

बिलासपुर। तरबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यापार विहार रोड पर देर रात एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे लाश देख कर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तरबहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शव किसी दुर्घटना, हत्या या अन्य कारणों से यहां पहुंचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों व नागरिकों से मृतक की पहचान में सहयोग की अपील की है। वहीं, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज