भाजपा मण्डल देवभोग नगर में निकली गई भव्य तिरंगा यात्रा

राजधानी से जनता तक चरण/ सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग – आज 12 अगस्त 2025 , दिन – मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला के निर्देशानुसार भाजपा मण्डल देवभोग नगर में भाजपाइयों और स्कूली छात्र -छात्राओं व अधिकारी कर्मचारीयों द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा। इस तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि रोहित साहू राजिम विधायक

 

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर 12 अगस्त दिन मंगलवार को भाजपा मण्डल देवभोग नगर में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगमोहन पटेल की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए,देश भक्ति के गीतों और नारों की गूंज के साथ यह यात्रा निकाली गई। नगर में तिरंगा यात्रा की भव्य रूप से नगरवासियों ने फूल बरसा कर स्वागत सम्मान किया । आज के इस कार्यक्रम में हायर सेकेण्डरी स्कूल देवभोग के छात्र -छात्राओं शिक्षक शिक्षिका, बीजेपी पदाधिकारी,कार्यकर्ता व नगर वासियों ने अपने हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वन्दे मातरम् जय जय कार की नारे लगाकर भारी उत्साह देखा गया।

 

भाजपा मण्डल अध्यक्ष जगमोहन पटेल ने कहा कि देश के आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री के आहृवान पर देश भर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।शहीद हुए सैनिकों और सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।यह कार्यक्रम 10 अगस्त से 13, व 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने का कार्यक्रम चलेगा।

 

मुख्य अतिथि रोहित कुमार साहू राजिम विधायक ने बताया कि, तिरंगा हमारा देश का आन, बान और शान का प्रतीक है ।हर घर तिरंगा और भव्य तिरंगा यात्रा का उद्देश्य यह है कि केवल राष्ट्रध्वज को सम्मान करना ही नहीं है बल्कि नागरिकों के हृदय में राष्ट्रभक्ति की लो को प्रज्वलित करना है। उन्होंने सभी को जिक्र करते हुए कहा कि हर राष्ट्रभक्ति संकल्प लें कि 15 अगस्त को प्रत्येक घर,गल्ली, बस्तियों, मोहल्ले चौंक, व चौराहे में तिरंगा लगाए और देशभक्ति का वातावरण सृजित किया जाए। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी,भाजपा मण्डल अध्यक्ष जगमोहन पटेल,लैबानो सोना महामंत्री, प्रमोद कुमार यादव, चरण बीसी,बृज लाल सोरी, शीतला पाण्डेय,योगनिता मांझी , सुनीता उपाध्याय व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी , भाजपा पार्षद, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज