नवागढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा, मंत्री दयाल दास बघेल ने दी एकता और देशभक्ति की प्रेरणा

राजधानी से जनता तक /टोपू चंद गोयल

नवागढ़, स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर नवागढ़ में देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, जब नगर की सड़कों पर सैकड़ों हाथों में लहराता तिरंगा जनमानस में गर्व और एकता की भावना भर गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और जनता के साथ तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन, शान और पहचान है, और इसके सम्मान व देश की अखंडता के लिए हमें सदैव एकजुट रहना चाहिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा कार्यालय नवागढ़ से हुआ, जहां से विशाल रैली बस स्टैंड की ओर रवाना हुई। पूरे मार्ग में देशभक्ति गीतों, नारों और राष्ट्रगान की गूंज ने वातावरण को उल्लास और जोश से भर दिया। यात्रा में स्कूली बच्चों की बड़ी संख्या में सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रंग-बिरंगे परिधानों और हाथों में तिरंगा लिए बच्चों ने देशभक्ति का जोश बढ़ा दिया।

महिलाओं और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए यह संदेश दिया कि देश की स्वतंत्रता और एकता की रक्षा में समाज का हर वर्ग कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से कार्यक्रम का गौरव और बढ़ गया। मंत्री बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाओं, बलिदान और गर्व का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अपील कि वे तिरंगे के सम्मान और देश के विकास के लिए सदैव तत्पर रहें।

इस बार की रैली में महिलाओं की भागीदारी जोर-शोर से देखा गया कार्यक्रम में समाज सेविका सबीन खान ने भाजपा प्रवेश किया जिसका असर भाजपा तिरंगा यात्रा में महिलाओं का भारी मात्रा में शामिल होना भाजपा के लिए संगठन में महिलाओं की मजबूती से साझेदारी को दर्शाता है

इस आयोजन में उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष अजय साहू नवागढ़ जनपद अध्यक्ष खोरबाहर साहू
नवागढ़ नगर पंचायत उपाध्यक्ष सोम ठाकुर जाहिद बेग अमित जांगड़े हेमू महिलाग नैना कुर्रे रामसागर साहू राहुल खुराना

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज