भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने बस्तर प्रभारी बीजापुर के जी वेंकट

भरत विहान दुर्गम

बीजापुर। भाजपा संगठन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ में अपनी नई प्रदेश टीम की घोषणा की है, जिसमें बीजापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान में संगठन द्वारा बस्तर प्रभारी का दायित्व निभा रहे जी. वेंकट को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। जी. वेंकट लंबे समय से भाजपा के मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं और इससे पहले बस्तर प्रभारी के रूप में भी उन्होंने संगठन को मजबूती देने में अहम योगदान दिया है। उनके संगठनात्मक कौशल और जनसंपर्क क्षमता के कारण वे हमेशा कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच लोकप्रिय रहे हैं।प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बीजापुर और बस्तर संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दिख रही है। स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया और विश्वास जताया कि जी वेंकट के नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा।भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने जी. वेंकट को इस नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दीं।भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने बाद जी वेंकट को बधाइयां देने उनके शुभचिंतको का तांता लग रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज