मेजर ध्यानचंद जयंती पर जिले में खेल दिवस का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

गरियाबंद-: स्व. मेजर ध्यानचंद की जयंती पर जिले में राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के खेल मैदान में हुआ, जहां बच्चों ने उत्साह के साथ कबड्डी, खो-खो और रस्साकसी जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप और कलेक्टर बी.एस. उईके ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर और अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाने का जरिया भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो और रस्साकसी में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। कबड्डी बालक वर्ग में मदनपुर हाई स्कूल प्रथम और पीएमश्री गरियाबंद द्वितीय रहा, वहीं बालिका वर्ग में कसेरू हाई स्कूल ने प्रथम और कन्या शाला गरियाबंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो और रस्साकसी में भी कसेरू हाई स्कूल व कन्या शाला की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक व व्यायाम शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज