नशामुक्ति का संकल्प: सुकमा में जिलास्तरीय मैराथन का आयोजन

जिलास्तरीय मैराथन से गूंजा संदेश – नशा त्यागें, भविष्य संवारें

नवीन दांदडें जिला प्रमुख 

सुकमा/ कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में रविवार को जिले में नशामुक्ति अभियान मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन का शुभारंभ दंतेवाड़ा चौक से हुआ, जहाँ महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। मैराथन का समापन मिनी स्टेडियम सुकमा में हुआ, जहाँ मुख्य अतिथियों ने प्रतिभागियों को संबोधित किया।

 

वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे ने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने की जिम्मेदारी युवाओं की है। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने, नशामुक्ति का संदेश फैलाने और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी ने युवाओं को नशा से दूर रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि मोबाइल और डिजिटल लत भी उतनी ही खतरनाक है। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट जैसी बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने और अनजान लोगों से दूरी बनाने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।इस अवसर पर सुकमा नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी यादव, पार्षद श्री विवेक यादव, श्री रमेश कर्मा, श्रीमती उर्मिला मंडावी, श्री धनीराम यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री शबाब ख़ान, जिला खेल अधिकारी श्री विरूपाक्ष पौराणिक, श्री संजय पांडे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और गणमान्य। नागरिक उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज