मेलाराम कश्यप संवाददाता

रिगनी/खरौद भारतीय जनता पार्टी कोडाभाट मंडल महामंत्री उत्तम कुमार सोनी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया गया। सुबह से ही कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया था। जन्मदिन के अवसर पर वे प्रातःकाल उठकर सर्वप्रथम मेहंदी गांव स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेकने पहुंचे और आशीर्वाद लिया।
इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें केक काटकर बधाई दी तथा साल-श्रीफल से सम्मानित किया। कार्यक्रम में श्री अंबेश जांगड़े जी,जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल जी, नंदनी रजवाड़े जी, पुष्पेंद सिंह जी, मंडल अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह, बसंत यादव, सुखंदन देवांगन,प्रखर यादव, रितेश सिंह,संतोष कुमार जब्बल, पुष्पेंद्र जी,सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे सभी ने उत्तम कुमार सोनी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया और माहौल पूरे दिन उत्साह और सौहार्द से भरा रहा।

Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है