सेवा पखवाड़ा स्वच्छता अभियान में पहुंचे कलेक्टर

मेलाराम कश्यप संवाददाता

खरौद/भारत में विगत कई वर्षों से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में चलाया जाता है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 नगर पंचायत द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में जिला कलेक्टर जन्मजेय महोबे शामिल होकर लक्ष्मणेश्वर शबरी मंदिर दर्शन करने के पश्चात हर दिन एक साथ एक घंटा थीम पर लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण मिसीर तालाब कुंड के समीप झाड़ू लगाकर कचरा उठाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी को बिजली पानी शौचालय आवश्यकता अनुसार व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। इस पहल से उपस्थित लोगों में एक नया जोश उत्साह देखने को मिला आमतौर पर सरकारी अधिकारी कर्मचारी अपने दफ्तर में ही काम करते दिखाई देते हैं लेकिन जब जनता जिला के सबसे बड़े अधिकारी को अपने बीच सफाई कचरा उठाते हुए देखते हैं तो यह एक प्रेरणादायक पल बन जाता है। जिला कलेक्टर द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाते हुए स्वच्छता दीदी को प्रशस्ति पत्र और श्री फल से सम्मान किया गया एवं सभी लोगों को अपने आसपास के 100 लोगों को प्रेरित करने के साथ स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी बताया गया यह सिर्फ सरकारी कर्मचारियों का काम नहीं है हर नागरिक का इसमें योगदान होना चाहिए इससे न केवल शहर साफ सुथरा बल्कि आम लोगों में अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए जागरूकता बढ़ाती है यह हमें जिम्मेदार नागरिक बनने का सीख देता है स्वछता सिर्फ एक दिन का काम नहीं है यह हमारे दैनिकआदत में हो जिसे प्रति दिन अपनाना चाहिए। गोविंद यादव अध्यक्ष नगर पंचायत द्वारा नगर के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद यादव उपाध्यक्ष महेश्वर यादव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य चंद्रकांत तिवारी पूर्व अध्यक्ष सुबोध शुक्ला मुरारी यादव शरद चंद्र शर्मा प्राधिकृत अधिकारी उत्तम सोनी बसंत यादव तहसीलदार चंद्रकांत चंद्रवंशी पटवारी गिरधर राठौर पाषर्दगढ़ नेहरू राही हुलास राम साहू हे कृष्णा साहू परमानंद रोहिदास रुपेश यादव गेंद बाई आदित्य अमरिका घृतलहरे दीपशिखा यादव सुश्री नीलम यादव मनोरंजन यादव राम सहाय यादव सत्यम सिदार मुख्य नगर पालिका अधिकारी सत्यनारायण देवांगन प्रमोद सोनी शिवरात्रि यादवअशोक आदित्य राजेश यादव चंद्रवती सोनी राहुल यादव पुष्पराज त्रिपाठी भवानी साहू हेमलाल यादव सौरभ यादव महिला कमांडो धनेश्वरी आदित्य देवहूति आदित्य के साथ नगर पंचायत कर्मचारी स्वच्छता दीदी पर्यावरण प्रकृति ऐतिहासिक पुरातात्विक संरक्षक एवं जानकार उपस्थित हुए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज