श्री युग ऋषि गौ शाला समिति दिवानमुड़ा में नवनिर्मित समितियों का हुआ गठन 

देवभोग – गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड मुख्यालय से करीबन 13 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत दिवान मुड़ा में दिनांक 23 सितम्बर 2025 को श्री युग ऋषि गौ शाला समिति का गठन पुराना कार्यकाल समाप्त होने से पहले सर्व सहमति से समितियों को भंग कर नया समिति का गठन बनाया गया।

जिसमें समिति का गठन करने में मुख्यरूप से पशु विभाग देवभोग से चिकित्सक डॉ बी. एस. साहू के उपस्थिति व मार्गदर्शन से 36 गांवों के गायत्री परिजनों, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विशेष चर्चा और विचार विमर्श मंथन करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर नई सिरे से समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि गौ शाला समिति को संचालन एवं प्रबंधन में नवीनतम प्रतिक्रियाएं, रूपरेखा, मार्गदर्शन,दिशा निर्देश,व कार्य गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने में महत्वपूर्ण योगदान मिल सकें। ताकि आगामी समय में गौ सेवा समिति संगठन को इनके मार्ग से मजबूती प्रदान करने में मदद मिल सके, इसी उद्देश्य से पूरानी समितियों को स्थगित कर दी गई, और पुनः नये सिरे से पदाधिकारियों व सदस्यों का नवनिर्मित संगठन बनाई गई है।

जो निम्न इस तरह से हैं –

अध्यक्ष – रविसिंह यादव

उपाध्यक्ष – कंचन कश्यप

सचिव – भगवानो बेहरा

सह – सचिव – उमाशंकर यादव

कोषाध्यक्ष – झीबर चूरपाल

संरक्षक – रामेश्वर बीसी   कार्यकारिणी एवं सदस्य

तुलसी राम बीसी – पूर्व अध्यक्ष

कुंजलराम यादव, सदानंद यादव,

सीताराम पटेल, रूपधर पांडे, दुर्योधन यादव, डमरूधर नागेश,

अशोक बघेल, टेबाराम यादव, मानसिंह जगत, जुगेश्वर यादव, चरण यादव, परमेश्वर यादव, गणेश यादव, लंबूधर यादव, प्रेमलाल आदि की उपस्थिति में पदाधारियों को मनोनीत किया गया।

यह श्री युग ऋषि गौ शाला समिति दिवानमुड़ा में विगत वर्षों से सन् 2004 से संचालित है। जिसका तुलसी राम बीसी लम्बे समय से अध्यक्ष पद पर बने रहे हैं। अब इनके जिम्मेदार को नवमनोनित रविसिंह यादव को वर्तमान अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है।

अब सभी कार्यकर्ता आशा एवं विश्ववास जता रहे हैं कि परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री राम शर्मा के उद्वेश्य को कहां तक सफल करा सकते हैं, वह समय ही बतायेगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज