रायपुर के बाद कोरबा में भी कथित नक्सली गिरफ्तारी,एसआईए की बड़ी कार्रवाई, रामाईचा गिरफ्तार

राजधानी से जनता तक कोरबा। रायपुर के अंगूरा भाठा क्षेत्र में नक्सली दंपति की गिरफ्तारी के बाद अब कोरबा में भी नक्सली नेटवर्क से जुड़ी बड़ी कार्रवाई सामने आई है। स्पेशल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने कोरबा से कथित नक्सली रामाईचा को दबोचा है।

 

जानकारी के अनुसार, रामाईचा नक्सली संगठन से जुड़ा था और शहर में रहकर कॉल ब्लॉक में काम करता था। उसका कनेक्शन रायपुर में पकड़े गए नक्सली पति-पत्नी से भी बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद रामाईचा को एसआईए ने बिलासपुर स्थित NIA कोर्ट में पेश किया।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com