श्रमिकों की आवाज़ बनेंगे आकाश सिंह, बने भारतीय जनता मजदूर संघ के जांजगीर-चांपा जिलाध्यक्ष

पामगढ़। भारतीय जनता मजदूर संघ के जांजगीर-चांपा जिले के नए अध्यक्ष के रूप में आकाश सिंह की नियुक्ति की गई है। आकाश सिंह पूर्व में ग्राम पंचायत भैंसों के सरपंच रह चुके हैं। इस नई जिम्मेदारी को पाकर उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले के श्रमिक भाइयों के हक और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। साथ ही अधिक से अधिक मजदूरों को संघ की नीतियों व उद्देश्यों से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। भारतीय जनता मजदूर संघ देशभर में संगठित व असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए कार्यरत है। श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए कैंप व छोटी गोष्ठियों का आयोजन करना संघ का मुख्य उद्देश्य है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज