मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज कोरबा प्रवास, भवानी मंदिर पहुंच करेंगे दर्शन 

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत कोरबा दौरे पर रहेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार सीएम दोपहर 2 बजे रायपुर स्थित निवास से प्रस्थान करेंगे और सबसे पहले नवा रायपुर मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे। बैठक उपरांत शाम 4:35 बजे वे हेलीकॉप्टर से कोरबा के लिए रवाना होंगे।

कोरबा आगमन शाम 5:30 बजे प्रस्तावित है। यहां पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे मां भवानी मंदिर जाएंगे, जहां शाम 5:40 से 6:15 बजे तक पूजन-अर्चन करेंगे। इसके पश्चात वे शाम 6:20 बजे रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 7:45 बजे दर्शन करेंगे।

दर्शन के बाद रात 8:20 बजे रतनपुर से रायपुर के लिए रवाना होकर देर रात लगभग 10:50 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइंस पहुंचेंगे।

कोरबा प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री मां भवानी मंदिर दर्शन के बाद घंटाघर रामलीला आयोजन में भी शामिल हो सकते हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

टॉप स्टोरीज