गंडई में राजनांदगाव लोकसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

 

 

गंगाराम पटेल, गंडई:

राजनांदगाव लोक सभा के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की संगठन विस्तार और आगामी योजनाओं पर 12 अक्टूबर को गंडई रेस्ट हाउस में विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई, जिसमें क्षेत्रीय और जिला स्तरीय पदाधिकारीगण ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।

 

बैठक में प्रमुख रूप से देवेंदर सिंग भाटिया (लोकसभा प्रभारी), भूपेश तिवारी (लोकसभा अध्यक्ष) और देवीचंद चन्द्रवंशी (जिला प्रभारी) उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में संगठन विस्तार, जनसंपर्क गतिविधियाँ और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई।

 

पदाधिकारीगण ने क्षेत्र के विकास, युवा शक्ति को संगठन से जोड़ने और स्थानीय समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। भूपेश तिवारी ने पार्टी की ईमानदार राजनीति और आम आदमी के मूलभूत हितों की लड़ाई पर प्रकाश डाला।

 

बैठक में जिला महासचिव श्याममूर्ति नायडू, कवर्धा जिला प्रभारी संतोष यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर, जिला सचिव जितेंद्र सोनी, संगठन महासचिव देवगन जंघेल, संजय तिवारी, शिवेन्द्र नामदेव, प्रवीण संतोष यादव, कमलेश जंघेल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

यह बैठक 90 विधानसभाओं में चल रही जिलेवार बैठकों के दौर का हिस्सा थी। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठित करना और पार्टी की जमीनी मजबूती सुनिश्चित करना है।

 

जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने बैठक की सफलता पर सभी सदस्यों और टीम को बधाई दी।

Deendyal Yadav
Author: Deendyal Yadav

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज