रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार हो सकते हैं कोरबा के नए कलेक्टर: प्रशासनिक गलियारों में फैली हलचल

रायपुर/कोरबा: सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि रायपुर जिले के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह (IAS) को कोरबा जिले का नया कलेक्टर बनाया जा सकता है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, सरकार जल्द ही कई जिलों में कलेक्टर स्तर पर तबादला आदेश जारी कर सकती है। चर्चा यह भी है कि कुछ अधिकारियों के जिला बदलने की प्रक्रिया फाइल स्तर पर अंतिम चरण में है।

डॉ. गौरव कुमार सिंह वर्तमान में रायपुर जिले में अपने कुशल प्रशासन, जनसंपर्क और त्वरित निर्णयों के लिए जाने जाते हैं। रायपुर में उनकी कार्यशैली को लेकर शासन स्तर पर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। वहीं, कोरबा में भी विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के लिए शासन एक ऊर्जावान और अनुभवी अधिकारी को नियुक्त करने के मूड में है।

हालांकि, इस संबंध में अभी तक शासन की ओर से कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन प्रशासनिक हलकों में इस संभावित बदलाव को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है। यदि यह तबादला आदेश जारी होता है, तो आने वाले दिनों में कोरबा जिले के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज