पत्रकार सद्दाम खान का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/कुसमी 

कुसमी :- बलरामपुर जिला के नगर कुसमी के पत्रकार एवं जनहितकारी सोच के लिए पहचाने वाले सद्दाम खान का जन्मदिन शनिवार को कुसमी बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी परिसर में आत्मीय सादगी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर कुसमी प्रेस क्लब संघ के अध्यक्ष हरीश मिश्रा, नगर पंचायत कुसमी अध्यक्ष राजेंद्र भगत, श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के जिला कोषाध्यक्ष अंबिकेश गुप्ता, सद्भाव पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जसीम खान, सद्भाव पत्रकार संघ के कार्यकारणी अध्यक्ष सैफ अली, सद्भाव पत्रकार संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष सुहैल अलम (भोलू), व अन्य पदाधिकारी, और नगर कुसमी के कांग्रेस पदाधिकारी नेतागण और अनेक गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभी ने सद्दाम खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए, उनके स्वस्थ जीवन दीर्घायु और पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय रहने की भी कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत केक कटिंग समारोह से हुई, जिसमें उपस्थित सभी साथियों ने तालियों की गूंज के बीच उनका सम्मान कर उन्हें केक खिला कर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किया।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा_

कि सद्दाम खान निष्पक्ष सहज और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रतीक हैं, जो वर्षों से समाज के मूल मुद्दों को बेबाकी से उठाते आ रहे है। उनकी लेखनी आमजन की आवाज बनकर व्यवस्था के सामने सवाल खड़े करती है, और सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देती है कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रतिनिधियों के साथ पत्रकारिता, समाज और व्यक्तिगत संबंधों के बीच सशक्त संवाद देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम का वातावरण सौहार्द और आत्मीय से परिपूर्ण रहा जिसमें पत्रकारिता समाज और व्यक्तिगत संबंधों के बीच सशक्त संवाद देखने को मिला।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज