महतारी वंदन योजना से नियद नेल्लानार की महिलाएं हुईं सशक्त

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही महतारी वंदन योजना अब सुकमा जिले के नियद नेल्लानार क्षेत्रों की महिलाओं तक भी पहुँच चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर यह योजना दूरस्थ व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में रह रही महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक पहल के रूप में सामने आई है।

जिला कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में नियद नेल्लानार के 159 गांवों में सर्वेक्षण कार्य किया गया। सर्वे के दौरान पात्र पाई गईं 2604 महिलाओं को 1,000 रुपये की प्रथम किश्त की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाइन हस्तांतरित की गई।अब इन महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये की नियमित आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।

इस आर्थिक सहयोग से ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल की महिलाओं को अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने, आत्मनिर्भर बनने तथा निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत

छिंदगढ़ विकासखंड के 34 पंचायत

तथा सुकमा विकासखंड के 2 पंचायत

मिलाकर कुल 159 गांव सम्मिलित हैं।

कलेक्टर श्री ध्रुव ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य हर पात्र महिला को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ समाज में आगे बढ़ सकें।

जिला प्रशासन की इस पहल से गांवों की महिलाएं अब आर्थिक स्वावलंबन की ओर कदम बढ़ा रही हैं। कई महिलाओं ने इसे अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला कदम बताया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज