प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा प्रदेश स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन, प्रदेशभर से आए खिलाड़ी, राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए शामिल

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा :- प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा सुकमा में प्रदेश स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें विभिन्न खेलो में प्रदेशभर से करीब 300 खिलाड़ी शामिल हुए। इस आयोजन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद सोनी समेत पदाधिकारी शामिल हुए। दो दिवसीय आयोजन की मेजबानी सुकमा संगठन द्वारा किया जा रहा है।

आज सुबह 9 बजे से जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय खेल महोत्सव, उमंग रो महोत्सव का उद्घाटन सत्र शुरू किया गया । ब्लॉक मुख्यालय छिंदगढ़ ग्राउंड में आज पहला क्रिकेट मैच खेला गया। प्रदेश संयोजक सतीश चांडक ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद सोनी, पुष्पक लड्डा, हिमांषु चांडक, मनीष चांडक, राजू गांधी, धनीराम बारसे, हुंगाराम मरकाम, मनीष कुंजाम, हरीश कवासी, राजू साहू, मनोज देव भींमराज तापड़िया, पारसमल बोथरा, श्रीमति कांता राठी, रंजीत बारठ जगदीश नेहा महेश्वरी, आईदान टावरी, रामलाल गांधी, ललित चाणक , राजीव गांधी, आदि शामिल हुए । वही समापन समारोह में बस्तर सांसद महेश कश्यप, श्याम सोमानी, गजेन्द्र चांडक, ओमप्रकाश टावरी, कलेक्टर देवेश कुमार धु्रव, एसपी किरण चव्हाण, डीएफओ अक्षय भोसले शामिल होगे। इस आयोजन में क्रिकेट, बैडमिंटन, महिला क्रिकेट बाक्स, शतरंज, दौड़, वालीवाल, कैरल समेत कई कार्यक्रम का आयोजन किया जायगा। खेल महोत्सव को लेकर नया थीम सांग और टी-शर्ट लांच किया गया।

प्रदेश के कोने-कोने से पहुंच रहे खिलाड़ी

सुकमा की छवि तेजी से बदल रही है। यही कारण है कि माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सुकमा में कराया गया है। और इस आयोजन में प्रदेश के कोने-कोने से खिलाड़ी और मेहमान पहुंच रहे है। साथ ही इस प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ी नागपुर में होने वाले राष्ट्रीय खेल में भाग लेगे। वही कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सुकमा संगठन ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

सुकमा में होने वाला खेल महोत्सव अपने आप में अविष्वसनीय आयोजन है। इस आयोजन के लिए सुकमा टीम दिन-रात मेहनत कर रही थी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज