राजधानी से जनता तक कोरबा|बालकों क्षेत्र में धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है हिंदूवादी संगठन के विरोध के कुछ घंटे के बाद मसीह समाज के लोगों ने बालको परसाभाटा में चक्का जाम कर दिया है। मसीह समाज के लोगों ने धर्म के नाम पर गुंडागर्दी करने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है। मौके पर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी भी तैनात हैं दूसरी ओर मसीह समाज के लोग जमकर पुलिस प्रशासन के विरोध में भी नारे लगाए।

बता दे की कुछ घंटे पहले बालकों के न्यू शांति नगर इलाके में धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठन एवं मसीह समाज के लोग आमने-सामने हुए थे जहां तनाव की स्थिति के बीच पुलिस ने मसीही समाज के लोगों को घर से सुरक्षित बाहर निकाला था जिसके बाद मौके पर पहुंचकर मसीह समाज के लोगों ने परसाभांठा चौक पर चक्का जाम कर दिया है.! पूरे घटनाक्रम में स्थानीय लोग जाम में फंस गए है, मुख्य मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com


