ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी के आदतन आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/बलरामपुर, रामानुजगंज 

बलरामपुर :- बलरामपुर में ज्वैलरी दुकान में हुई चोरी की घटना का पर्दाफास, धनंजय ज्वेलर्श में हुई चोरी के आदतन आरोपी पुलिस के गिरफ्त में। मामले की विवेचना दौरान खंगाले गए सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज। टैक्निकल एवं स्थानीय सूचना तंत्र के सहयोग से घटना के 07 दिन के भीतर बलरामपुर पुलिस पहुंची चोरों तक। आदतन चोरों के पास से नकदी एवं सोने चांदी की जेवरात सहित करीब 50 संम्पत्ति किया गया बरामद। चोरी किए गए सोने चाँदी व जेवरात को खरीदने वाले सोनार एवं सहयोगी भी किए गए गिरफ्तार। आदतन चोरों के विरूद्ध बलरामपुर जिले के अलावा सरगुजा एवं अन्य जिलों में भी आरोपियों के विरूद्ध चोरी के कई प्रकरण हैं दर्ज।

दिनांक 30,31/10/2025 के मध्य रात्रि दहेजवार चौक बलरामपुर में स्थित धनंजय ज्वेलर्स में अज्ञात नकाबपोश चोर के द्वारा दुकान का शटर तोड़कर दुकान में रखे नगदी रुपये समेत सोने चाँदी के जेवर चोरी कर लेने की रिपोर्ट पर थाना बलरामपुर में धारा 331 (4) 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण पंजीबद्ध होने के उपरांत मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं चोरी हुएसंपत्ति की बरामदगी हेतु पुलिस जोरो शोरों से लगी हुई थी। इस कड़ी में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया था जिसके पश्चात विशेष अनुसंधान टीम के द्वारा कई अलग अलग टीमो ने अज्ञात चोरों के आने जाने की संभावित रूट के सैकड़ो सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए जिसमें पुलिस को कुछ प्रारंभिक सबूत हाथ लगे। जिसके पश्चात विशेष अनुसंधान टीम के द्वारा अपने स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय कर अज्ञात चोरों के संबंध दिन रात पतासाजी की गई। इस दौरान अज्ञात चोर सीतापुर क्षेत्र के होने के संबंध में पुष्टिकृत सूचना प्राप्त होने के उपरांत विशेष अनुसंधान टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात चोरों के संभावित ठिकानों पर गोपनीय तरीके से निगरानी रखी गयी। इस दौरान घटना में संलिप्त आरोपीगण 1. शिव कुमार आ० लांजा राम, उम्र 18 वर्ष ग्राम. नकना थाना. सीतापुर, सरगुजा 2. सूरज सिंह आ० हीरू सिंह, उम्र 19 वर्ष ग्राम नकना थाना. सीतापुर, सरगुजा 3. वेद सिंह आ० धर्मदेव सिंह, उम्र. 21 साकिन. ग्राम नकना, थाना. सीतापुर सरगुजा 4. सूर्या गिरी आ० मिलन गिरी, उम्र. 19 वर्ष साकिन. बिशुनपुर सीतापुर, सरगुजा की पहचान होने के पश्चात रेड कार्यवाही करते हुए उक्त चारों आरोपियों को ग्राम नकना थाना सीतापुर के जंगल से पकड़कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपीयोंसे घटना के संबंध में कड़ी पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए उक्त पाँच आरोपियों के अतिरिक्त एक अन्य को भी संलिप्त होना बताया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना दिनांक को उक्त सभी 06 आरोपी 02 मोटरसायकल में बलरामपुर पहुंचे और धनंजय ज्वेलर्स में शटर तोड़कर नगदी समेत सोने चाँदी के गहने चोरी कर ले गए। चोरी किए गए नगदी रकम को सभी आपस में बांट लिए और सोने व चाँदी के गहने को प्रतापगढ़ निवासी राजेश अग्रवाल, बादल एवं अजीत के सहयोग से अंबिकापुर निवासी रोशन सोनी संचालक स्वर्ण महल ज्वेलर्स के पास बिक्री करना बताया गया।

बिक्री करने के बाद प्राप्त नगदी रकम को सभी आरोपीगण आपस में बाट लिए। घटना में चोरी हुए सोने चाँदी के आभूषण को स्वर्ण महल ज्वेलर्स के संचालक रोशन सोनी के द्वारा गलाकर अंबिकापुर के ही अन्य ज्वेलरी दुकान में बिक्री कर दिया गया था। साथ ही कुछ मात्रा को अपने घर में छुपाकर रखा हुआ था जिसे विधिवत बरामद कर जप्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपीयों के कब्जे से चोरी किए गए सोने चाँदी के आभूषणों की बिक्री से प्राप्त नगदी रकम 03 लाख पचास हजार रुपये के साथ प्राप्त रुपये से खरीदे गए 01 पल्सर मोटरसायकल एवं 01 टीवीएस स्कूटी तथा 02नग सेकंड हैंड आईफ़ोन एवं घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसायकल एवं कार को विधिवत जप्त किया गया है। विशेष अनुसंधान टीम के द्वारा घटना में चोरी हुए नगदी रकम सोने चाँदी के साथ साथ चोरी की संपत्ति बिक्री कर प्राप्त किये गए नगदी रकम एवं अन्य संपत्ति जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये को बरामद कर जप्त किया गया है। घटना में संलिप्त 04 मुख्य आरोपीयों के अतिरिक्त चोरी की संपत्ति खरीदने एवं विक्रय करने वाले 04 अन्य आरोपियों को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया है। घटना में संलिप्त एक आरोपी फरार है जिसकी शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना घटित करने वाले उक्त आरोपीयों के द्वारा ही दिनांक 22/10/2025 को सूरजपुर के ज्वैलरी शॉप में भी चोरी की घटना घटित करना पाया गया है।

गिरफ्तार आरोपी :-

01. शिव कुमार आ. लंजा राम, उम्र 18 वर्ष, ग्राम। नकना थाना. सीतापुर, सरगुजा

02. सूरज सिंह आ० हीरू सिंह, उम्र 19 वर्ष ग्राम नकना थाना. सीतापुर, सरगुजा

03. वेद सिंह आ० धर्मदेव सिंह, उम्र 21 साकिन. ग्राम नकना, थाना. सीतापुर, सरगुजा

04. सूर्या गिरी आ० मिलन गिरी, उम्र. 19 वर्ष साकिन. बिशुनपुर सीतापुर, सरगुजा

सह-अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

05. अजीत आ० शम्भूनाथ, उम्र.25 वर्ष, साकिन बालमपुर सीतापुर, जिला सरगुजा

06. बादल दास आ० प्रमोद दास, उम्र 22 वर्ष साकिन. सन्ना थाना सन्ना, जशपुर

07. राजेश अग्रवाल आ० रामअवतार उम्र. 40 वर्ष ग्राम बनेया, थाना. सीतापुर, सरगुजा

08. रोशन सोनी आ० चुन्नू सोनी, उम्र. 24 वर्ष महुआपारा गोधनपुर, अम्बिकापुर

आरोपियों के पास सेचोरी का बरामद सामान :-

सोना 234 ग्राम, चाँदी 12 किलोग्राम, नगद कैश 03 लाख 50 हजार रूपये, चोरी किए गए आभूषण को बेच कर खरीदी गई एक नग मोटरसायकल, एक नग स्कूटी एवं 02 नग सेकेण्ड हैंड आई फोन घटना में प्रयुक्त 01 नग पल्सर मोटरसायकल एवं एक नग अपाचे मोटरसायकल कुल अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रूपये का बरामद किया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है